Edited By Monika Jamwal,Updated: 13 Jul, 2019 12:22 PM
अलगाववादियों के कश्मीर बंद के चलते आज घाटी में रेल सेवा स्थगित कर दी गई। रेलवे प्रशासन ने पुलिस के कहने पर सुरक्षा कारणों से रेल सेवा को सस्पेंड रखा है।
श्रीनगर : अलगाववादियों के कश्मीर बंद के चलते आज घाटी में रेल सेवा स्थगित कर दी गई। रेलवे प्रशासन ने पुलिस के कहने पर सुरक्षा कारणों से रेल सेवा को सस्पेंड रखा है। अलगाववादी 13 जुलाई 1931 को श्रीनगर जेल के बाहर गोलीबारी में मारे गये लोगों की कथित शहादत का शौक मना रहा है और इसी के चलते उसने आज पूरी घाटी में बंद का आहवान कर रखा है।
आपको बता दें कि सुरक्षा कारणों से आज यानि कि शनिवार को अमरनाथ यात्रा को भी रोका गया है। जब से यात्रा शुरू हुई है, यह दूसरी बार है जब यात्रा को रोका गया है। इससे पहले आठ जुलाई को आतंकवादी बुरहान वानी की बरसी पर यात्रा को जम्मू से रोक दिया गया था। वहीं रेलवे प्रशासन के अनुसार शुक्रवार रात को उन्हें सुरक्षा एजेंसियों से रेल सेवा को लेकर मिली एडवाइजरी के बाद से ही ट्रेन सेवा रोक दी गई थी। शनिवार को बडगाम-श्रीनरग-अनंतनाग-काजीगुंड के बीच कोई रेल सेवा नहीं है जबकि श्रीनगर औश्र बडगम के बीच भी कोई टे्रन सेवा नहीं है।