Edited By Monika Jamwal,Updated: 29 Sep, 2018 02:41 PM
निकाय चुनावों में पहली बार हो रहे ई.वी.एम. के इस्तेमाल को लेकर चुनावी कर्मियों को भी इसकी बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
कठुआ : निकाय चुनावों में पहली बार हो रहे ई.वी.एम. के इस्तेमाल को लेकर चुनावी कर्मियों को भी इसकी बारीकियां सिखाई जा रही हैं। जिला चुनाव अधिकारी रोहित खजूरिया के निर्देशों पर महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में छह सौ चुनाव कर्मियों ने भाग लिया। जिला उप चुनाव अधिकारी चांद किशोर और प्रशिक्षण अभियान के नोडल आफिसर संजीव राय गुप्ता भी मौजूद रहे।
अधिकारियों एवं प्रशिक्षित स्टाफ ने चुनाव कर्मियों को बारीकियां सिखाते हुए बताया कि किस तरह से ई.वी.एम. का इस्तेमाल करना है, एक मतदान के बाद कितने देर तक रुकना है, यही नहीं अगर मतदान के दौरान मशीन में कहीं खराबी आती है तो ऐसे स्थिति में सबसे पहले मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाना है। उन्होंने कहा कि मतदान बेहतर ढंग से हों और लोगों को ई.वी.एम. से कोई शिकायत न हो, यही चुनाव कर्मियों को करना है। उन्होंने कहा कि चुनाव कर्मियों को पूरी पारदर्शिता के साथ इन चुनावों में अपने कर्तव्य को निभाना है।