शीतलहर से कांपी दिल्ली, कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

Edited By vasudha,Updated: 08 Jan, 2019 11:56 AM

trains delayed in delhi due to fog

दिल्लीवासियों ने मंगलवार को दिन की शुरुआत सर्द एवं कोहरे भरी सुबह के साथ की। जहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं कोहरे के चलते 14 ट्रेनें औसतन दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं...

नेशनल डेस्क: दिल्लीवासियों ने मंगलवार को दिन की शुरुआत सर्द एवं कोहरे भरी सुबह के साथ की। जहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं कोहरे के चलते 14 ट्रेनें औसतन दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। 
PunjabKesari

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रांची-दिल्ली, जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ, फरक्का एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, सियालदाह राजधानी उन ट्रेनों में शामिल हैं जो अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर में कोहरे की चादर छाई रही जिसके चलते सुबह साढ़े पांच बजे पालम में दृश्यता घटकर 200 मीटर और सफदरजंग में 400 मीटर रह गई।

 PunjabKesari

विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिन भर आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी 100 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!