Edited By ,Updated: 27 Jan, 2017 10:37 AM
ओडिशा की राजधानी भुनेश्वर में एक अनोखी शादी देखने को मिली है जहां एक ट्रांसजेंडर महिला ने एक पुरुष से सात फेरे लिए। ऐसा पहली बार हुआ है....
नई दिल्ली: ओडिशा की राजधानी भुनेश्वर में एक अनोखी शादी देखने को मिली है जहां एक ट्रांसजेंडर महिला ने एक पुरुष से सात फेरे लिए। ऐसा पहली बार हुआ है शायद कि किसी ट्रांसजेंडर महिला की पूरे रीति रिवाज के साथ एक पुरुष के साथ शादी हुई है।
ज्यादातर देखा जाता है कि ट्रांसजेंडर को उनकी एक अलग दुनिया में रहने को मजबूर किया जाता है। नई नवेली दुल्हन इस शादी से बेहद खुश है। दुल्हन का कहना है कि लोग सोचते हैं कि ट्रांस जेंडर महिला मां नहीं बन सकती मैं साबित करूंगी कि वो लोग गलत हैं। हम भी सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं। ये सभी के लिए किसी मिसाल से कम नही है।