भ्रष्टाचार मामले में नहीं सुधरे हालात, भ्रष्ट देशों की सूची में भारत दो पायदान फिसला: रिपोर्ट

Edited By Anil dev,Updated: 24 Jan, 2020 12:53 PM

transparency international india bangladesh australia canada

भ्रष्टाचार भारत ही नहीं पूरी दुनिया में मुसीबत बना हुआ है। इसपर रोकथाम के लिए भारत में भी कई उपाय किए गए लेकिन फिर भी हमारा देश इस मामले में दो पायदान फिसल गया है। 180 देशों की लिस्ट में भारत 80वें पायदान पर है। साल 2018 में भारत 78वें नंबर पर था।

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार भारत ही नहीं पूरी दुनिया में मुसीबत बना हुआ है। इसपर रोकथाम के लिए भारत में भी कई उपाय किए गए लेकिन फिर भी हमारा देश इस मामले में दो पायदान फिसल गया है। 180 देशों की लिस्ट में भारत 80वें पायदान पर है। साल 2018 में भारत 78वें नंबर पर था। वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2019 की ये लिस्ट भ्रष्टाचार का आंकलन करने वाली संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने किया है।

PunjabKesari

सर्वे के मुताबिक, भारत का इंडेक्स में कुल स्कोर 41 रहा। 2017 के इंडेक्स में वह 40 अंक के साथ 81वें स्थान पर था। इससे पहले 2016 में भारत इस इंडेक्स में 79वें स्थान पर था। भारत के साथ-साथ चीन, घाना, बेनिन और मोरक्को भी 80वें नंबर पर हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में इस सूची में सार्वजनिक क्षेत्र के 180 देशों को रखा गया था। फिनलैंड, सिंगापुर, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, नीदरलैंड, जर्मनी और लक्जमबर्ग इस सूचकांक में शीर्ष 10 में शामिल रहे हैं। इस सूची में बांग्लादेश महज 26 अंकों के साथ 146वें नंबर पर है। 

PunjabKesari


दो-तिहाई देशों का स्कोर 50 से कम है और औसत स्कोर 43 है। 2012 से लेकर अब तक केवल 22 देशों ने भ्रष्टाचार को कम किया है। इसमें एस्टोनिया, ग्रीस और गुयाना शामिल है। 21 देशों के स्कोर में गिरावट दर्ज की गई जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और निकारागुआ शामिल है। जी-7 देशों के चार देशों के स्कोर में कमी दर्ज की गई। इसमें कनाडा, फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल है। 


PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!