Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Aug, 2017 04:16 PM
बैंकॉक जा रहे एक विमान में एक यात्री ने सिगरेट जलाई जिसके बाद यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।
चेन्नई: बैंकॉक जा रहे एक विमान में एक यात्री ने सिगरेट जलाई जिसके बाद यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि घटना मंगलवार की है।
एयर एशिया फ्लाइट क्रू ने अनिवार्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के लिए यात्री को चेतावनी दी। पुलिस ने यात्री पर जुर्माना लगाया और इसके बाद चेतावनी दे कर उसे छोड़ दिया।