Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 07:11 PM
बढ़े हुए किराए की नई दरें एक अक्टूबर से लागू हो जाएंगी
नई दिल्लीः मेट्रो का सफर करने के लिए यात्रियों को पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। अब दूसरे फेज का किराया बढ़ाने की तैयारियां चल रही हैं। अभी तक मेट्रो में सफर करने के लिए कम से कम किराया 10 रुपए और अधिकतम किराया 50 रुपए देने पड़ते थे।
बढ़े हुए किराए की नई दरें एक अक्टूबर से लागू हो जाएंगी। डीएमआरसी की मानें तो 2 किमी तक के लिए 10 रुपए, 2 से 5 तक के लिए 15 की जगह 20 रुपए, 5 से 12 तक के लिए 20 की जगह 30 रुपए, 12 से 21 तक के लिए 30 की जगह 40 रुपए. 21 से 32 तक के लिए 40 की जगह 50 रुपए और 32 किमी से अधिक के सफर के लिए 50 की जगह 60 रुपए देने होंगे।
इससे पहले दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) मई में किराया बढ़ा चुका है। तब से किराया बढ़ने के बाद डीएमआरसी के आंकड़ों पर नजर डालें तो यात्रियों की संख्या में कमी आई है। अब डीएमआरसी दूसरे फेज में फिर से किराया बढ़ाने जा रहा है।