तिरंगा गिरने पर केजरीवाल ने किया कटाक्ष, कहा-"भारत माता दुखी" है

Edited By Yaspal,Updated: 15 Aug, 2018 08:39 PM

triangle while flag hoisting at bjp headquarters kejriwal did nod

स्वतंत्रता दिवस पर आज भाजपा मुख्यालय में झंडा गिर जाने पर कटाक्ष करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दर्शाता है कि ‘भारत माता’ दुखी हैं और कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए

नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस पर आज भाजपा मुख्यालय में झंडा गिर जाने पर कटाक्ष करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दर्शाता है कि ‘भारत माता’ दुखी हैं और कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं।केजरीवाल की प्रतिक्रिया उस वीडिया पर आयी है जिसमें झंडोत्तोलन के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रस्सी खींचने पर तिरंगा गिरता हुआ नजर आ रहा है।

PunjabKesari

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रकृति का खेल भी अजब है। कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं। बताइए, तिरंगे ने अमित शाह के हाथों लहराने से मना कर दिया। इस तिरंगे के कारिए भारत माता कुछ कह रही है - कि वो दुखी है।’’


तिरंगे के गिर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। केजरीवाल ने भी ट्विटर पर उसे साझा किया।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!