Edited By Monika Jamwal,Updated: 19 May, 2018 03:35 PM
पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए सीमा सुरक्षाबल के जवान को बीएसएफ हैडक्र्वाटर में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
जम्मू: पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए सीमा सुरक्षाबल के जवान को बीएसएफ हैडक्र्वाटर में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बीती रात को अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में नापाक पड़ोसी ने जमकर गोलीबारी की जिससे जवान सीता राम उपाध्याय शहीद हो गया। सीता राम छतीसगढ़ का रहने वाला था।
बीएसएफ मुख्यालय पलोड़ा में जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी, जम्मू फं्रटियर के आईजी और जवानों ने सीता राम को अंतिम विदाई दी। इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया था। भारत सरकार ने रमाज के मुबारक महीने में कश्मीर में आतंकियों को लेकर एकतरफा सीजफायर घोषित कर दिया है पर पाकिस्तान पाक महीने का भी मन नहीं रख रहा है। पाकिस्तानी गोलीबारी में चार स्थानीय नागरिक भी मारे गए हैं जबकि 15 लोग घायल हैं।