Edited By Monika Jamwal,Updated: 20 Jul, 2019 01:15 PM
बिजहिबाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकी हमले में शहीद कांस्टेबल फारूक अहमद को आज अंतिम विदाई दी। उनका विदाई समारोह जिला पुलिस मुख्यालय अनंतनाग में रखा गया।
श्रीनगर : बिजहिबाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकी हमले में शहीद कांस्टेबल फारूक अहमद को आज अंतिम विदाई दी। उनका विदाई समारोह जिला पुलिस मुख्यालय अनंतनाग में रखा गया। फारूक को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पुलिस अधिकारी और उनके साथी मौके पर मौजूद रहे। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि फारूक की शहादत बेकार नहीं जाएगी। वह एक सच्चा और बहादुर पुलिसकर्मी था और उसकी कुर्बानी को विभाग हमेशा याद रखेगा।
पुलिस के आईजीपी कश्मीर, डीआईजी, एसएसपी और अन्स अधिकारियों ने फारूक को श्रद्धासुमन अर्पित किये। फारूक अपने पीछे वुद्ध पिता, पत्नी और तीन बेटों को छोड़ गया है। उनके शव को अंतिम संस्कार हेतु परिवार को सौंप दिया गया। आपको बता दें कि शुक्रवार को फारूक पर आतंकियों ने उस समय हमला किया जब वह बिजहिाड़ा में एक मस्जिद में नमाज अता करके लौट रहे थे। हमलावर उनकी राइफल भी लेकर भाग गये।