तृणमूल कांग्रेस अन्य राज्यों में भी लड़ेगी लोकसभा चुनाव : ममता

Edited By shukdev,Updated: 16 Nov, 2018 07:29 PM

trinamool congress to contest lok sabha polls in other states mamata

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी कोर कमेटी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव अन्य राज्यों में भी लडऩे की घोषणा की। आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की कोर कमेटी की नेताजी इन्डोर स्टेडियम में हुई बैठक में ममता ने कहा कि तृणमूल...

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी कोर कमेटी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव अन्य राज्यों में भी लडऩे की घोषणा की। आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की कोर कमेटी की नेताजी इन्डोर स्टेडियम में हुई बैठक में ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ेगी। बैठक में पार्टी सांसद, विधायक और पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में ममता ने अनेक राज्यों के लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

असम और त्रिपुरा के लिए फिरहद हाकिम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मिजोरम के लिए डेरक ओ ब्रायन, झारखंड के लिए अरूप विश्वास, जितेन्द्र तिवारी, सुवेन्द्र अधिकारी, संतीराम महतो, मोलोय घाटक, अर्जुन सिंह, बिहार के लिए अर्जुन सिंह,ओडिशा के लिए सुवेन्दु अधिकारी, सुब्रता बख्शी, मध्य प्रदेश के लिए अर्जुन सिंह और नदीमुल हक, अंडमान-निकोबार के लिए आयन को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा, पार्टी को अच्छे नेताओं की जरूरत है। मैं सभी से मासिक रिपोर्ट चाहती हूं। जरूरत है पार्टी में जोश भरने की। आपके बिना पार्टी कुछ नहीं है। मैं चाहती हूं हम पार्टी का मां की तरह ख्याल रखें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!