Edited By Pardeep,Updated: 22 May, 2018 09:56 PM
झारखंड भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हाल में हुए पंचायत चुनावों में विजयी भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल के लोग हमले करा रहे हैं और उनकी धमकियों की वजह से भाजपा के लोग राज्य छोड़कर उनके प्रदेश में आ रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता...
रांची: झारखंड भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हाल में हुए पंचायत चुनावों में विजयी भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल के लोग हमले करा रहे हैं और उनकी धमकियों की वजह से भाजपा के लोग राज्य छोड़कर उनके प्रदेश में आ रहे हैं।
भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने मंगलवार को यहां एक बयान में कहा कि यदि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का लोकतंत्र में तनिक भी विश्वास है तो उन्हें भाजपा के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा तुरंत सुनिश्चित करनी चाहिए।
प्रभाकर ने कहा कि तृणमूल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के उत्पीडऩ और उनकी धमकी के चलते डेढ़ सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल से पलायन करके झारखंड के विभिन्न इलाकों में पहुंचे हैं और यहां शरण लिए हुए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे पाकुड़ जिले में शरण लिये हुए हैं।