Edited By vasudha,Updated: 10 Oct, 2018 01:02 PM
देश की राजधानी दिल्ली दिन-प्रतिदिन असुरक्षित होती जा रही है। यहां बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज का सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई...
नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली दिन-प्रतिदिन असुरक्षित होती जा रही है। यहां बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज का सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं, परिवार का एक सदस्य घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मिथिलेश वसंत कुंज में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह जब काम वाली उनके घर पहुंची तो देखा मिथिलेश (45), उनकी पत्नी सिया और बेटी नेहा (16) का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहीं, मिथिलेश का बेटा गंभीर रूप से घायल अवस्था में था। पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 5 बजे की है।
मिथिलेश का परिवार मूल रूप से कन्नौज का रहने वाला था। कुछ महीने पहले उनके बेटे का अपहरण हुआ था। पुलिस ने बताया कि तीनों का कत्ल बड़ी बेरहमी से किया गया है। उनके शरीर पर चाकुओं के कई निशान हैं। अभी हमलावर को काई सुराग नही लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।