प्रवासी पक्षियों के लिए 'काल' बनी त्रिपुरा की झील, अमेरिका से भारत आये 100 से अधिक पक्षी पाए गए मृत

Edited By rajesh kumar,Updated: 28 Jan, 2022 08:44 PM

tripura lake becomes  kaal  for migratory birds

संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया से आये 100 से अधिक प्रवासी पक्षी त्रिपुरा के गोमती जिले में स्थित विशाल सुखसागर झील में मृत पाए गए हैं, वन अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया से आये 100 से अधिक प्रवासी पक्षी त्रिपुरा के गोमती जिले में स्थित विशाल सुखसागर झील में मृत पाए गए हैं, वन अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृत पक्षी झील में उतराते मिले।

गोमती संभाग के वन अधिकारी महेंद्र सिंह और उदयपुर के उपमंडलीय वन अधिकारी कमल भौमिक बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे और एक पक्षी का शव नमूने के तौर पर लिया जिसका पोस्टमार्टम किया जायेगा। सिंह ने अधिक ब्यौरा दिये बिना बताया, ‘‘मामले में जांच के आदेश दिये गये हैं और मृत पक्षी को पोस्टमार्टम के लिए अगरतला भेजा गया है।''

एक अन्य वन अधिकारी ने बताया कि शिकारियों ने संभवत: पानी में दवा मिला कर उसे जहरीला कर दिया होगा और कैलिफोर्निया आने वाले ये प्रवासी पक्षी पानी पीने के बाद मर गये होंगे। स्थानीय लोगों ने दावा किया बहुत से लोग मृत पक्षियों को खाने के लिये ले गये हैं और जबकि कई आवारा कुत्ते ने उठा लिये। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!