Edited By Monika Jamwal,Updated: 25 Jun, 2020 02:41 PM
गांधरबल में एक भयानक हादसे में दो लोग बाल-बाल बचे।
श्रीनगर: गांधरबल में एक भयानक हादसे में दो लोग बाल-बाल बचे। हादसा गगनगीर क्षेत्र में उस समय पेश आया जब लेह से जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सिंध नाले में जा गिरा। हादसे में चालक और कंडक्टर सुरक्षित बच निकले।
पुलिस के अनुसार ट्रक जेके02बी-5210 श्रीनगर-लेह हाईवे पर हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों ने जब हादसा होता देखा तो उन्होंने चालक और कंडक्टर को सुरक्षित निकाल लिया। दोनों को कोई चोट नहीं आई और उनकी जान बच गई। आपको बता दें कि सिंध नाला काफी गहरा है।