Edited By Tanuja,Updated: 25 Oct, 2018 01:02 PM
अमेरिकी प्रशासन में भारतवंशी नील चटर्जी को खास जगह मिली है। वह अमेरिका में पावर ग्रिड और पॉवर की बड़ी परियोजनाओं की...
वॉशिंगटनः अमेरिकी प्रशासन में भारतवंशी नील चटर्जी को खास जगह मिली है। वह अमेरिका में पावर ग्रिड और पॉवर की बड़ी परियोजनाओं की रेगुलेटरी बॉडी फेडरल एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन यानी FERC के चेयरमैन बने हैं। इससे पहले वह इस संस्था के तीन कमिश्नर्स में एक थे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारतीय मूल के अमेरिकी नील चटर्जी को फेडरल एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन (FERC) का अध्यक्ष बनाया। नील के पेरेंट्स करीब 50 साल पहले कोलकाता से अमेरिका गए थे और फिर वहीं बस गए। वहीं नील का जन्म हुआ। नील चटर्जी को अमेरिका में तेज तर्रार वकील माना जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों से उनकी छवि अमेरिका में क्लीन एनर्जी सलाहकार की बनी है।