ट्रंप फरवरी में भारत यात्रा के दौरान साबरमती तट पर जाएंगे

Edited By shukdev,Updated: 29 Jan, 2020 11:04 PM

trump will visit the sabarmati coast during his visit to india in february

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी में अपनी भारत यात्रा के दौरान साबरमती तट पर जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को यह कहा। मुख्यमंत्री ने उत्तर दिल्ली के शास्त्री नगर में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए यह कहा। उन्होंने कहा,...

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी में अपनी भारत यात्रा के दौरान साबरमती तट पर जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को यह कहा। मुख्यमंत्री ने उत्तर दिल्ली के शास्त्री नगर में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए यह कहा। उन्होंने कहा, ‘‘समूचे एशिया में साबरमती नदी सबसे साफ नदी बन गई है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनिश्चित किया। 

जापान और इजराइल के प्रमुख नेताओं ने भी नदी तट का दौरा किया और इसे देख कर दंग रह गए।' उन्होंने कहा,‘अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी फरवरी में (भारत) आएंगे और वह नदी तट पर जाएंगे।'' इस महीने की शुरूआत में सरकारी सूत्रों ने कहा था कि भारतीय और अमेरिकी अधिकारी ट्रंप की भारत यात्रा की तारीखों को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं। ट्रंप की दो दिवसीय भारत यात्रा 24 से 26 फरवरी के बीच हो सकती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!