तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, बोले- ‘अगस्त क्रांति मैदान में साथियों के समर्थन में जरूर जुटूंगा’

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 01:08 PM

tushar gandhi detained by mumbai police says  i will definitely join my associ

मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले...

नई दिल्ली: मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया। इस बड़ी खबर सामने आई है कि महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। तुषार गांधी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, जंतर-मंतर पर मौजूद अपने साथी भारतीयों के समर्थन में शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में लोग जरूर जुटेंगे। 

आप को बता दें कि सीजेपी के तीनों नेताओं को विमान के दिल्ली पहुंचने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया। सीजेपी ने तीनों नेताओं के हिरासत में लिए जाने की जानकारी देते हुए इसकी निंदा की। सीजेपी की ओर से विमान का एक वीडियो साझा किया गया है जिसके अनुसार, विमान के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने के बाद कुछ महिला पुलिस अधिकारी विमान के अंदर पहुंचीं और तीनों नेताओं से बातचीत कर उन्हें प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के लिए समझाने का प्रयास किया।

हालांकि, बातचीत से बात नहीं बनी और पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरभ दास तथा आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया। इस दौरान अभिजीत दीपके ने पुलिस से कहा कि देखो देश कहाँ जा रहा है, यह तानाशाही है। हम गिरफ्तार होने के लिए ही आए हैं, कर लो गिरफ्तार। सीजेपी ने यह भी दावा किया है कि यूट्यूबर और सोशल एक्टिविस्ट ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है। पाटर्ी ने एक पोस्ट में कहा कि 'युवा लोगों के सवाल पूछने और गलत कामों के खिलाफ आवाज उठाने से सरकार डरी हुई है।' इसी तरह पार्टी ने अपनी लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिए जाने का दावा किया है।

वहीं प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आने वालों को लगातार पुलिस हिरासत में ले रही है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या और कारर्वाई को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने पहले ही स्पष्ट किया था कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना प्रस्तावित प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी गई है। प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!