Edited By shukdev,Updated: 12 Jul, 2019 09:22 PM
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान सेना के दो अवकाश प्राप्त अधिाकारी भगवा पार्टी में शामिल हो गए। इन अवकाश प्राप्त अधिकारियों में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल ए एस रावत...
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान सेना के दो अवकाश प्राप्त अधिाकारी भगवा पार्टी में शामिल हो गए। इन अवकाश प्राप्त अधिकारियों में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल ए एस रावत और अवकाश प्राप्त कर्नल सी एस रावत शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यालय में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सदस्यता अभियान के दौरान इन दोनों अधिकारियों के परिजन भी भाजपा में शामिल हुए।