Edited By Seema Sharma,Updated: 19 Jul, 2020 04:03 PM
दिल्ली के निहाल विहार इलाके से एक घर में महिला और उसके 2 बच्चों के शव बरामद हुए हैं। घर के अदंर तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस ट्रिपल मर्डर के बाद से मृतक महिला का पति गायब है। पुलिस शक के आधार पर पति की...
नेशनल डेस्कः दिल्ली के निहाल विहार इलाके से एक घर में महिला और उसके 2 बच्चों के शव बरामद हुए हैं। घर के अदंर तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस ट्रिपल मर्डर के बाद से मृतक महिला का पति गायब है। पुलिस शक के आधार पर पति की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस को वारदात वाली जगह से एक हथौड़ा मिला है। पुलिस को आशंका है कि तीनों की हत्या में इसी का इस्तेमाल हुआ होगा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11.30 बजे पीसीआर पर निहाल विहार में हत्या के बारे में जानकारी मिली। इसमें 28 साल की एक महिला प्रीति, उसकी नौ साल के बेटे और पांच साल की बेटी की हत्या की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का पति फरार है। पुलिस फिलहाल उसकी तलाश कर रही है।