Edited By Yaspal,Updated: 31 Aug, 2020 09:10 PM
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। उन्हें आप लगातार लूप में देख सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इसमें दो बुजुर्ग महिलाओं को पुराने हिट हिंदी फिल्म के गाने पर इतनी खुशी और...
नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। उन्हें आप लगातार लूप में देख सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इसमें दो बुजुर्ग महिलाओं को पुराने हिट हिंदी फिल्म के गाने पर इतनी खुशी और ऊर्जा के साथ नाचते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
@Peechetodekho नाम के अकाउंट ने 15 सेकंड के इस वीडियो को शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो बुजुर्ग महिलाएं साड़ी पहनकर बीच सड़क पर आशा भोसले के हिट 1971 गाने 'पिया तू अब तो आजा...' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। उनके डांस में एक शख्स भी शामिल हो गया, लेकिन बुजुर्ग महिलाओं के किलर स्टेप्स और उत्साह को देखकर वो भी पीछे हट गया।
पिया तू अब तो आया...' सॉन्ग आर डी बर्मन ने कंमपोज किया था और यह गाना हेलन पर फिल्माया गया था। गीत फिल्म कारवां का है जिसमें जीतेंद्र और आशा पारेख ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। इस वीडियो को 29 अगस्त को शेयर किया गया था, जिसके अब तक 34 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स और 200 से ज्यादा रि-ट्वीट हो चुके हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
एक यूजर ने लिखा, 'दिल तो बच्चा है जी...' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'शानदार डांस, दिल खुश हो गया।