Edited By Monika Jamwal,Updated: 24 Sep, 2022 08:47 PM
आतंकवादियों ने एक बार फिर से बाहरी नागरिकों को निशाना बनाया है।
श्रीनगर: आतंकवादियों ने एक बार फिर से बाहरी नागरिकों को निशाना बनाया है। पुलवामा में आतंकियों ने शनिवार को दो मजदूरों को गोली मार दी। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलवामा के रतनीपोरा खारपोरा में आतंकवादियों ने दो लोगों को गोली मार दी। दोनों बाहरी राज्यों से कष्मीर में मजदूरी करने आये थे। उनकी पहचान शमसाद, पुत्र इस्लाम शेख और फैजन कुरैशी , पुत्र फयाज कादरी, निवासी बाटया जिला बिहार के तौर पर हुई है।
दोनों को पुलवामा के अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।