कैसे पहचानें 2000 रुपए का असली और नकली नोट?

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 May, 2017 07:12 PM

two thousands rupees fake notes

मध्यप्रदेश में कई जगहाें पर हाल ही में नकली नोट चलाए जाने की घटनाओं के बीच पुलिस मुख्यालय ने 2000 रुपए के असली और नकली नोट की पहचान करने के तरीकों की जानकारी दी है।

भोपालः मध्यप्रदेश में कई जगहाें पर हाल ही में नकली नोट चलाए जाने की घटनाओं के बीच पुलिस मुख्यालय ने 2000 रुपए के असली और नकली नोट की पहचान करने के तरीकों की जानकारी दी है। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के महानिरीक्षक संजीव शमी ने आज बताया कि प्रदेश में 2000 रुपए के नकली नोट काफी तादाद में चलाए जाने की सूचना है। हाल में ग्वालियर में 2 युवकों को 2000 रुपए के नकली नोटों की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुरैना निवासी इन आरोपियों से पुलिस ने एक लाख आठ हजार रुपए कीमत के नकली नोट बरामद किए हैं। लाेगाें के हित काे देखते हुए शमी ने असली और नकली नोट के अंतर की जानकारी दी है, ताकि लाेग अासानी से इनकी पहचान कर सकें और धाेखा ना खाएं। 

कैसे करें पहचान?

- 2000 रुपए का नकली नोट उच्च गुणवत्ता वाले लेजर प्रिंटर से छापा जाता है, इसलिए उसका रंग हल्का होता है, जबकि असली नोट का रंग चमकदार है। 

- नकली नोट में रुपए का निशान असली के मुकाबले अधिक मोटा है। 

- नकली नोट में सुरक्षा धागा (सिक्यूरिटी थ्रेड) मोटा और खुरदरा है। 

- असली नोट में हरे रंग में लिखे 2000 के चिह्न में चमकदार लहरिया नजर आती हैं, जिन्हें गिना जा सकता है और नोट को तिरछा कर देखने में नीले रंग में बदल जाता है। 

- असली नोट में बना ब्रेल मार्क (लकीरें) महसूस किया जा सकता है, जबकि नकली नोट में इनका उभार महसूस नहीं होता। 

- नोट में बने भूरे रंग के बॉक्स को तिरछा कर देखने पर उसमें 2000 की आकृति नजर आती है, जबकि नकली नोट में यह आकृति नहीं दिखती है।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!