Edited By Monika Jamwal,Updated: 17 Jul, 2020 05:33 PM
पी.एच.ई विभाग की तरफ से सप्लाई किए जाने वाला पीने का पानी की सप्लाई इतनी गंदी है कि उसे पीना तो दूर उसे किसी अन्य काम में भी नहीं लाया जा सकता है।
ऊधमपुर : पी.एच.ई विभाग की तरफ से सप्लाई किए जाने वाला पीने का पानी की सप्लाई इतनी गंदी है कि उसे पीना तो दूर उसे किसी अन्य काम में भी नहीं लाया जा सकता है। पानी की दूषित सप्लाई को लेकर लोगों में पी.एच.ई विभाग के प्रति काफी रोष है। स्थानीय नागरिक अजय कुमार, विनय शर्मा, भारत भूषण, केवल कुमार, शाम कुमार आदि ने बताया कि इन दिनों पी.एच.ई द्वारा जो पीने की सप्लाई दी जा रही है वह काफी दूषित है। उनका कहना था कि पानी इतना गंदा है कि वह पीने के लायक तो दूर वह किसी अन्य इस्तेमाल में लाने लायक नहीं है। इसलिए अब उन्हें पीने के पानी के लिए प्राकृतिक स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इतना गंदा पानी पीने से लोग बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही दूषित पानी सप्लाई की समस्या को दूर नहीं किया गया तो उन्हें सडक़ों पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।