Edited By ,Updated: 20 May, 2016 07:10 PM
वैसे तो आए दिन हम पुलिस के बारे में कुछ ना कुछ बुरा सुनते ही रहते है कि पुलिस गरीबों की मदद नहीं करती, मजबूर लोगों को सताती है।
उज्जैन: वैसे तो आए दिन हम पुलिस के बारे में कुछ ना कुछ बुरा सुनते ही रहते है कि पुलिस गरीबों की मदद नहीं करती, मजबूर लोगों को सताती है। ये अमीरों का साथ देती है। इन बातों में काफी हद तक सच्चाई हो सकती है। क्योंकि पुलिस हमारी रक्षा के लिए होती है। नागरिकों की समस्याओं को दूर करना उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही है। ट्रेनिंग देने से पहले उन्हें यह अहसास करवाया जाता है कि आम लोगों की हिफाजत करना ही उनका कर्तव्य है।
लेकिन कई मामलों में देखा गया है कि पुलिस आम लोगों की मदद करने से कतराती है। इन सभी बातों के बीच आज हम आपको एक ऐसे पुलिस वाले से मिलवाने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आपका मन भी उन्हें सलाम करने को कहेगा। सिंहस्थ मेले में रेलवे स्टेशन पर ये पुलिसवाला ड्यूटी पर तैनात किया गया था। तभी एक वृद्धा ने उनसे प्लेटफॉर्म पार करवाने का अनुरोध किया। फिर क्या हुआ ये जानने के लिए ये वीडियो देखें।