मुंबईः सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे वकील उज्जवल निकम

Edited By Seema Sharma,Updated: 05 Jun, 2018 09:37 AM

ujjwal nikam survivor in road accident

प्रसिद्ध वकील उज्ज्वल निकम एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। उनकी कार को पीछे से पुलिस के एक वाहन ने खंडाला घाट इलाके में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टक्कर मार दी। हालांकि पुलिस के गश्ती वाहन में सवार दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। यह घटना...

पुणेः प्रसिद्ध वकील उज्ज्वल निकम एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। उनकी कार को पीछे से पुलिस के एक वाहन ने खंडाला घाट इलाके में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टक्कर मार दी। हालांकि पुलिस के गश्ती वाहन में सवार दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। यह घटना करीब रात आठ बजे हुई। निकम मुंबई आ रहे थे। रायगड के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार पुलिस के गश्ती वाहन ने निकम की कार को पीछे से टक्कर मार दी।
PunjabKesari
यह घटना तब हुई जब निकम के कार के चालक ने वाहन की गति को घाट की तरफ हुए एक अन्य दुर्घटना को देखते हुए कर दी थी। अधिकारी ने बताया कि निकम सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया जबकि निकम मुंबई रवाना हो गए। निकम विशेष सरकारी वकील हैं। उन्होंने कई बड़े आतंकवादी मामलों को अपने हाथों में लिया है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!