फिर गिरा चुनाव प्रचार में भाषा का स्तर, उमा ने प्रियंका को बोला 'चोर की पत्नी'

Edited By Anil dev,Updated: 17 Apr, 2019 11:30 AM

uma bharti congress priyanka gandhi azam khan

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने मंगलवार को पत्रकारों के सवाल-जवाब के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी कर डाली। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा चोर की पत्नी हैं और हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा।

नई दिल्ली: केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने मंगलवार को पत्रकारों के सवाल-जवाब के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी कर डाली। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा चोर की पत्नी हैं और हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जब संवाददाताओं ने प्रियंका गांधी के चुनाव लडऩे और सक्रिय राजनीति में आने को लेकर भारती से सवाल किया तब उन्होंने कहा, उनके पति पर चोरी का आरोप है। चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा।

PunjabKesari

प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लडऩे के सवाल पर भारती ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में कोई भी कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। भारती ने चुनाव आयोग द्वारा योगी आदित्यनाथ और आजम खान के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में कहा कि आयोग ने योगी जी और आजम खान को एक जैसा दंड सुनाया है। जबकि दोनों के अपराध में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि एक का तो मामला इतना है कि मायावती जी ने कुछ कहा और उसकी प्रतिक्रिया में योगी जी ने कुछ कहा। उन्होंने भगवान का नाम लिया। किसी महिला का या किसी का अपमान नहीं किया। लेकिन जो समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने किया है। उनके हिसाब से तो उन पर जो कार्रवाई होनी चाहिए वह सिर्फ बोलती बंद कर देनी की नहीं होनी चाहिए। 

PunjabKesari

उमा भारती ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दो लोकसभा सीटों से चुनाव लडऩे को लेकर भी कहा कि वह अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वह कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं। पर अमेठी की जो रिपोर्ट सामने आई है उसको आधार बनाकर राहुल गांधी ने दो सीट से लडऩे का फैसला लिया है। मतलब यह है कि उन्होंने अमेठी से पहले ही अपनी हार मान ली है। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को छत्तीसगढ़ की एकमात्र दुर्ग सीट से हार का सामना करना पड़ा था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!