केंद्रीय मंत्री की पार्टी में गए भाजपा पार्षदों पर गिरेगी गाज!

Edited By ,Updated: 21 May, 2017 04:29 PM

union minister party will fall on bjp councilors

दिल्ली भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के बीच शीतयुद्ध अब खुलकर सामने आ गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के बीच शीतयुद्ध अब खुलकर सामने आ गया है। गोयल द्वारा 16 मई को आयोजित समारोह में पार्टी के निर्देशों के खिलाफ जाकर शामिल हुए पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्षदों के इस कदम को अनुशासनहीनता करार देते हुए पार्टी ने इस नोटिस पर उनसे जल्द जवाब देने को कहा है। पार्टी नेतृत्व ने इन पार्षदों को निगम में कोई बड़ी जिम्मेदारी न देने का फैसला किया है। यह विवाद गोयल द्वारा भाजपा के विजयी पार्षदों के सम्मान में 16 मई को अपने आधिकारिक आवास पर आयोजित समारोह को लेकर है।

इस समारोह में भाजपा सांसद रमेश बिधूंड़ी और प्रवेश राणा जैसे पार्टी नेताओं के अलावा करीब 50 पार्षद भी शामिल हुए थे। इसे लेकर दिल्ली भाजपा के महासचिव ने पार्षदों को सूचित किया था कि यह समारोह प्रदेश अध्यक्ष की मर्जी के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में वे इसमें शामिल न हों। भाजपा के एक नेता ने बताया कि ऐसे समारोह प्रदेश अध्यक्ष ही आयोजित करते हैं। इस समारोह में शामिल हुए पार्षदों से पूछा गया है कि उन्हें ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी थी कि पार्टी के रुख के खिलाफ जाकर वे गोयल के आवास पर समारोह में शरीक हुए।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!