केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का राहुल गांधी पर निशाना, कृषि कानूनों पर खुली बहस की दी चुनौती

Edited By Yaspal,Updated: 25 Dec, 2020 07:53 PM

union minister prakash javadekar targets rahul gandhi

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कृषि कानूनों पर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि केंद्र किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है जो अपने ‘राजनीतिक आकाओं'' की ओर से गुमराह किये गये हैं। जावडेकर...

चेन्नईः सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कृषि कानूनों पर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि केंद्र किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है जो अपने ‘राजनीतिक आकाओं' की ओर से गुमराह किये गये हैं।

जावडेकर ने माराईमलैनगर उपनगर में पीएम किसान योजना पर एक समारोह में किसानों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने किसानों के डर को दूर किया और आश्वासन दिया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) की व्यवस्था जारी रहेगी।

कृषि कानूनों की आलोचना के लिए गांधी पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह (राहुल) एक पखवाड़े में एक बार (सार्वजनिक रूप से) प्रकट होते हैं। यदि उनमें (श्री गांधी में) हिम्मत है तो तीनों कृषि कानूनों पर खुली बहस के लिए आ जायें।

उन्होंने कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार मजबूती से किसानों और जनता के पीछे खड़ी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे ‘कुछ' किसानों को उनके ‘राजनीतिक आका' गुमराह कर रहे हैं और ऐसी तस्वीर पेश कर रहे हैं, मानो देश भर के किसान उनके साथ हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!