संयुक्त राष्ट्र ने की भारत से मिले सौर पैनल गिफ्ट की तारीफ

Edited By Tanuja,Updated: 12 Nov, 2019 05:35 PM

united nations appreciates india s solar panel gift

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र भारत की ओर से उसे मिले सौर पैनल के उपहार की प्रशंसा करता है। संयुक्त राष्ट्र तरलता के गंभीर संकट से गुजर रहा है...

इंटरनेशनल डेस्कः  संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र भारत की ओर से उसे मिले सौर पैनल के उपहार की प्रशंसा करता है। संयुक्त राष्ट्र तरलता के गंभीर संकट से गुजर रहा है। बीते दशकों के मुकाबले यह विश्व निकाय वर्तमान में धन के सर्वाधिक अभाव से जूझ रहा है। कई सुझाव मिल रहे हैं कि इन सौर पैनलों से प्राप्त होने वाली ऊर्जा का इस्तेमाल विश्व निकाय के मुख्यालय में एस्केलेटर संचालन में किया जा सकता है।

 

दरअसल यहां के एस्केलेटरों को मितव्ययिता के उपायों के तहत आंशिक तौर पर बंद कर दिया गया है। इस वित्तीय संकट से उबरने के लिए संरा ने कई आपात उपाय किए हैं। महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने सोमवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि एस्केलेटर का मुद्दा बजट से जुड़ा है।

 

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सौर पैनलों का उपयोग कर रहे हैं। भारत ने हमें ये दान किए हैं और हम इसकी सराहना करते हैं।'' महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि एस्केलेटरों को बंद रखकर विश्व निकाय सालाना करीब 14,000 डॉलर बचा रहा है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र को सौर पैनल भेंट किए हैं जिन्हें संरा मुख्यालय की छत पर लगाया गया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!