Edited By Monika Jamwal,Updated: 12 Nov, 2018 06:32 PM
दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिला के दकसुम क्षेत्र के दीसु इलाके में 30 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर में रहस्यमय परिस्थतियों में बरामद किया गया।
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिला के दकसुम क्षेत्र के दीसु इलाके में 30 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर में रहस्यमय परिस्थतियों में बरामद किया गया। इसी दौरान पुलवामा जिला के नौपुरा पयीन इलाके में अज्ञात लोगों के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। सूत्रों के अ्रुसार दकसुम इलाके में बिलाल अहमद मीर पुत्र अब्दुल गनी मीर का शव उसके घर में पाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। आत्महत्या का मामला हैं या नही यह कहना जल्दबाजी होगी।
इस बीच पुलवामा के नौपुरा पयीन में अज्ञात लोगों ने शब्बीर अहमद गनाई (30) पुत्र हबीब उल्लाह गनाई नामक स्थानीय निवासी पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावारों ने शब्बीर के पेट में चाकू से हमला किया जिसके परिणामस्वरुप वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पुलवामा शिफ्ट कर दिया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर, घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।