Edited By Monika Jamwal,Updated: 25 Mar, 2021 08:23 PM
बड़ी-ब्राहमणा के सरोर अड्डा इलाके में आज एक युवक का शव बरामद किया गया।
साम्बा : बड़ी-ब्राहमणा के सरोर अड्डा इलाके में आज एक युवक का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय शमशान घाट में वीरवार सुबह इस शव को कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। लगभग 25-26 वर्षीय इस युवक की पहचान नहीं हो पाई है। खबर मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा शव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जानकारी जुटाई जा रही है।