गठबंधन टूटने के बाद भाजपा, पीडीपी के बीच अनावश्यक आरोप-प्रत्यारोप : सिन्हा

Edited By Pardeep,Updated: 15 Jul, 2018 05:53 AM

unnecessary allegations against bjp pdp after the alliance breakdown

भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को कहा कि जम्मू - कश्मीर में पिछले महीने भाजपा और पीडीपी के बीच गठबंधन अचानक खत्म होने के बाद दोनों के बीच ‘‘ अनावश्यक ’’ आरोप - प्रत्यारोप चल रहा है। वर्ष 2015 के बिहार चुनावों के बाद से भाजपा नेतृत्व के साथ...

श्रीनगर: भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को कहा कि जम्मू - कश्मीर में पिछले महीने भाजपा और पीडीपी के बीच गठबंधन अचानक खत्म होने के बाद दोनों के बीच ‘‘ अनावश्यक ’’ आरोप - प्रत्यारोप चल रहा है। वर्ष 2015 के बिहार चुनावों के बाद से भाजपा नेतृत्व के साथ टकराव मोल लेने वाले सिन्हा ने कहा कि दूसरे पक्ष पर दोष मढऩा गलत है क्योंकि ‘‘ कोई भी पूर्ण नहीं है। ’’  

उन्होंने एक ट्वीट में कहा , ‘‘ दोस्त से दुश्मन बनने के बाद अनावश्यक आरोप - प्रत्यारोप चल रहा है। जब तक गठबंधन था सब ठीक था -- हम जम्मू - कश्मीर में पीडीपी के साथ सरकार चला रहे थे। दुर्भाग्य से कुछ हफ्ते पहले हमने रास्ता अलग कर लिया इसलिए यह कहना गलत है कि हम ठीक थे और वे सही हैं। ’’ परिवहन , पर्यटन और संस्कृति पर संसद की समिति के प्रतिनिधिमंडल के तोर पर सिन्हा श्रीनगर के दौरे पर हैं।      

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!