उमा भारती ने की योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ, कहा- उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बहुत पीछे छोड़ दिया

Edited By Anu Malhotra,Updated: 18 Nov, 2021 01:35 PM

up election 2022 uma bharti yogi adityanath bjp

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। दरअसल, बुधवार को प्रयागराज में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए भारती ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने राज्य के समग्र विकास के प्रति गहरी...

प्रयागराज: पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। दरअसल, बुधवार को प्रयागराज में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए भारती ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने राज्य के समग्र विकास के प्रति गहरी रुचि और समर्पण दिखाया है और अपने प्रतिद्वंद्वियों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। 
 

 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा इतिहास रचेगी
उमा भारती ने कहा कि उन्होंने न केवल खुद को साबित किया है, बल्कि राज्य के लोगों की अथक सेवा भी की है। निस्संदेह वह मेरा ही लेकिन मुझे अच्छा और बेहतर रूप हैं। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि लोग परिवारवाद और केवल चुनाव से पहले सक्रिय होने वाले नेताओं से जनता ऊब चुकी है।
 

 सपा, बसपा और कांग्रेस का दौर समाप्त हो चुका है
 मुलायम सिंह के परिवार में भी भगदड़ मची हुई है जबकि बसपा प्रमुख मायावती एकांतवास में हैं। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस का दौर समाप्त हो चुका है। इस दौरान उमा भारती ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि विपक्षी दल दहाई सीट के आंकड़ों को भी नहीं छूएंगे क्योंकि राज्य के लोगों ने भाजपा का समर्थन करने का मन बना लिया है, जो विधानसभा चुनावों में प्रभावशाली जीत दर्ज करेगी।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!