UP Elections 2022: यूपी में विजय संकल्प यात्रा निकालेगी भाजपा, राजनाथ-शाह को भी अहम जिम्मेदारी

Edited By Yaspal,Updated: 18 Nov, 2021 08:06 PM

up elections 2022 bjp will take out vijay sankalp yatra in up

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुरुवार को यहां एक अहम बैठक हुई जिसमें पार्टी ने राज्य के बूथ अध्यक्षों की बैठक के लिए क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त किए हैं। गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी...

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुरुवार को यहां एक अहम बैठक हुई जिसमें पार्टी ने राज्य के बूथ अध्यक्षों की बैठक के लिए क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त किए हैं। गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पास होगी। काशी और अवध क्षेत्र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वहीं बृज और पश्चिम क्षेत्र की कमान गृह मंत्री अमित शाह के पास होगी। ये नेता क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों की बैठकें लेंगे।

आज हुई बैठक में भाजपा अध्यक्ष नड्डा, उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, संगठन महासचिव सुनील बंसल समेत कई अन्य नेता शामिल हुए। बैठकों के अलावा उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले भाजपा राज्य में विजय संकल्प यात्रा निकालेगी। यह विजय संकल्प यात्रा चार क्षेत्रों से निकलेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यात्रा सहारनपुर से आठ दिसंबर से शुरू होगी। शेष तीन यात्राओं का कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है। विजय संकल्प यात्रा सभी क्षेत्रों पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, ब्रज, अवध और बुंदेलखंड तक जाएंगी।

योजना है कि हर विधानसभा क्षेत्र तक यात्रा पहुंचे। यात्राओं में प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्रियों को भी शामिल किया जाएगा। इनके जरिए राज्य तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों का प्रचार होगा। करीब दो सप्ताह तक चलने वाली चारों यात्राओं का समापन एक साथ लखनऊ में कराने की योजना है। यात्राओं के समापन पर लखनऊ में एक बड़ी रैली होगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रह सकते हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सिंह ने बताया कि बैठक में चुनावी रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर बात हुई।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह, रक्षामंत्री सिंह और भाजपा अध्यक्ष नड्डा के कार्यक्रमों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। नड्डा 22 और 23 नवंबर को दो दिन के उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वहां वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 22 नवंबर को वह गोरखपुर में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं 23 नवंबर को कानपुर में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!