कल यूपीए में शामिल हो सकते हैं उप्रेंद्र कुशवाहा

Edited By Yaspal,Updated: 19 Dec, 2018 11:47 PM

upendra kushwaha can join upa tomorrow

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा बृहस्पतिवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शामिल हो सकती है। सूत्रों ने बुधवार को यह...

नई दिल्लीः पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा बृहस्पतिवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शामिल हो सकती है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। रालोसपा ने हाल ही में भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनकी पार्टी और संप्रग घटक दलों के बीच बातचीत लगभग तय हो गई है और संप्रग में शामिल होने का ऐलान कुशवाहा बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कर सकते हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) संस्थापक जीतन राम मांझी और कांग्रेस के एक प्रतिनिधि घोषणा के दौरान मौजूद रह सकते हैं। विपक्षी नेता शरद यादव भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कुशवाहा के भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन छोडऩे के बाद उनसे मुलाकात की थी। संप्रग का मानना है कि उससे हाथ मिलाने का कुशवाहा का फैसला उसे बिहार में राजग के खिलाफ माहौल बनाने में मदद करेगा। भाजपा के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की लोजपा राजग के अन्य घटक दल हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!