अमरीकी सांसद महात्मा गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए लाएंगी प्रस्ताव

Edited By Tanuja,Updated: 20 Aug, 2018 05:36 PM

us likely to award mahatma gandhi a congressional gold medal

अमरीकी सांसद कैरोलिन मेलोनी महात्मा गांधी को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कांग्रेसनल गोल्ड मेडल देने के लिए अमरीकी संसद में ऐतिहासिक प्रस्ताव लाएंगी। कैरोलिन ने रविवार को यहां आयोजित 38वीं इंडिया डे परेड के मौके पर यह एेलान किया...

लॉस एजलिसः अमरीकी सांसद कैरोलिन मेलोनी महात्मा गांधी को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कांग्रेसनल गोल्ड मेडल देने के लिए अमरीकी संसद में ऐतिहासिक प्रस्ताव लाएंगी। कैरोलिन ने रविवार को यहां आयोजित 38वीं इंडिया डे परेड के मौके पर यह एेलान किया। हर साल यहां प्रवासी भारतीयों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (FIA) द्वारा भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए यहां इस परेड का आयोजन किया जाता है। अभिनेता कमल हासन, उनकी बेटी श्रुति और अनुपम खेर समेत कई नामी-गिरामी हस्तियों ने परेड में हिस्सा लिया।

कैरोलिन ने कहा, "कांग्रेसनल गोल्ड मेडल पाने वाले कई लोगों को गांधीजी ने प्रभावित किया है। इनमें मार्टिन लूथर किंग जूनियर और नेल्सन मंडेला शामिल हैं। ये लोग न्याय के लिए गांधीजी के दिखाए अहिंसा के मार्ग पर चले। मैं खुद उनसे प्रभावित हूं। गांधी को मरणोपरांत यह सम्मान देने के लिए मैं जल्द ही संसद में प्रस्ताव लाऊंगी। मुझे पूरा भरोसा है कि यह सफल होगा।" अभी तक किसी भारतीय को यह सम्मान नहीं मिला है। वर्ष 2016 में कैरोलिन के ही प्रयासों से अमेरिका में पहली बार दिवाली पर डाक टिकट छपा था। अमेरिकी इतिहास में यह सबसे ज्यादा बिकने वाले डाक टिकटों में शामिल है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!