भारत से गोद ली बच्ची का अमरीका में मिला शव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 02:19 PM

us missing adopted indian girl s body found in tunnel

अमरीका में पुलिस को एक बच्ची का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि यह शव 2 हफ्ते पहले लापता हुई 3 साल की भारतीय बच्ची शेरीन मैथ्यूज का है

वॉशिंगटनः अमरीका में पुलिस को एक बच्ची का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि यह शव 2 हफ्ते पहले लापता हुई 3 साल की भारतीय बच्ची शेरीन मैथ्यूज का है। रिचर्डसन पुलिस ने घोषणा की कि उन्हें वेस्ले मैथ्यूज और उसकी पत्नी सिनी मैथ्यूज के घर से करीब आधे मील की दूरी पर एक सड़क के नीचे सुरंग में बच्ची का शव मिला है।  पुलिस ने  शव की पहचान की पुष्टि नहीं की। 

अधिकारियों ने तलाश अभियान के तौर पर सेंट्रल एक्सप्रेसवे के पूर्व में स्प्रिंग वैली और बॉउजर सड़कों के निकट एक इलाके को बंद कर दिया था। खोजी कुत्तों की मदद से सुरंग में सुबह करीब 11 बजे शव मिला। पुलिस ने अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि बच्ची की मौत कैसे हुई।  बता दें कि शेरिन मैथ्यूज को 2 साल पहले वेसले मैथ्यूज ने भारत के एक बाल गृह से गोद लिया था।

PunjabKesari

वेस्ले मैथ्यूज को बच्ची को छोडऩे या उसकी जान खतरे में डालने के आरोप में 8 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। उसे बाद में 2,50,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि मैथ्यूज केरल का रहने वाला है। मैथ्यूज ने पुलिस को बताया कि उसने शेरीन को 7 अक्तूबर को देर रात करीब तीन बजे घर से बाहर निकाल दिया था और उसे एक बड़े पेड़ के पास खड़े होने को कहा था।

उसने स्वीकार किया कि उसे इस बात की जानकारी थी कि इलाके में जंगली जानवर देखे गए हैं।  मैथ्यूज 15 मिनट बाद शेरीन को कथित रूप से देखने गया था लेकिन उसे शेरीन वहां नहीं मिली।  पुलिस सार्जंट केविन पेरलिच के अनुसार मैथ्यूज ने बताया कि उसे खोजने की कोशिश करने के बाद वह कपड़े धोने से लिए अंदर आ गया और उसने निर्णय लिया कि वह सुबह उसकी तलाश करेगा या शेरीन के अपने आप लौटने के लिए सुबह तक का इंतजार करेगा।  पुलिस को पांच घंटे बाद बच्ची के लापता होने की जानकारी दी गई।  

चाइल्ड प्रोटेक्टिव र्सिवसेज ने वेस्ले की मैथ्यूज की गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद उसकी 4 वर्षीय जैविक पुत्री को अपने संरक्षण में ले लिया था।  पुलिस ने बताया कि जांचकर्ताओं ने के-9 टीमों, ड्रोनों और हेलीकॉप्टरों की मदद से निकटवर्ती इलाके और शेरीन के पड़ोस की तलाश ली तथा 10 अक्तूबर को मैथ्यूज के घर की तलाशी ली गई।  पुलिस ने पहले कहा था कि बच्ची की मां के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। वह घटना के समय घर में थी लेकिन कथित रूप से वह सो रही थी और उसे यह जानकारी नहीं थी कि उसका पति क्या कर रहा है।  शेरीन के मामले ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भी ध्यान खींचा।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!