तस्वीरों में देखिए किस तरह यू.टी. पुलिस ने मनाई अपनी 50वीं सालगिरह

Edited By ,Updated: 02 Nov, 2016 09:18 AM

ut police celebrate 50th raising day

1 नवम्बर 1966 को स्थापित हुई चंडीगढ़ पुलिस ने मंगलवार को सैक्टर-26 पुलिस लाइन में अपना 50वां स्थापना दिवस मनाया। पुलिस लाइन में भव्य रेजिंग-डे परेड का आयोजन किया।

चंडीगढ़ (कुलदीप): 1 नवम्बर 1966 को स्थापित हुई चंडीगढ़ पुलिस ने मंगलवार को सैक्टर-26 पुलिस लाइन में अपना 50वां स्थापना दिवस मनाया। पुलिस लाइन में भव्य रेजिंग-डे परेड का आयोजन किया। स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यातिथि पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वी. पी. सिंह बदनौर थे। परेड में ट्रैफिक पुलिस, डॉग स्क्वायड , बम निरोधक दस्ता, आई.आर.बी. से संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा विभाग ने अपने दोनों ड्रोन को सुरक्षा ड्यूटी में लगा रखा था। सैक्टर-26 पुलिस लाइन के परेड ग्राऊंड में डी.एस.पी. सैंट्रल रामगोपाल के नेतृत्व करने की कमान संभाली थी। राष्ट्रगान के साथ परेड की शुरूआत की गई जबकि राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने पुलिस विभाग को बधाई दी। इसके बाद चंडीगढ़ के आई.जी.पी. तेजिंद्र सिंह लूथरा ने राज्यपाल बदनौर को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने राज्यपाल के सामने विभागीय मांग जैसे कर्मचारियों के लिए मकानों,प्रोमोशन पॉलिसी व हैल्थ से जुड़ी बातें उनके सामने रखीं। वहीं राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर पूरा ध्यान दिया जायेगा। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!