लोकसभा उप-चुनावः रिजल्ट को लेकर BJP में हड़कंप, आफिस पहुंचे अमित शाह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 02:14 PM

uttar pradesh bihar bjp amit shah

उत्तर प्रदेश के दो और बिहार के अररिया लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवारों की हार को लेकर भाजपा में हड़कंप मचा है। इस पर विचार-विमर्श के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट योगी आदित्यनाथ के प्रदेश के...

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के दो और बिहार के अररिया लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवारों की हार को लेकर भाजपा में हड़कंप मचा है। इस पर विचार-विमर्श के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट योगी आदित्यनाथ के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से खाली हुई थी जबकि फूलपुर सीट प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव पर्साद मौर्य ने खाली की थी।
 


बताते चलें कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में विपक्षी समाजवादी पार्टी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से आगे चल रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर की प्रतिष्ठित लोकसभा सीट पर 9वें राउंड की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के प्रवीन निषाद भाजपा के उम्मीदवार उपेंद्र नाथ शुक्ला से तकरीबन 15,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की सुरीथा करीम तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार फूलपुर सीट पर सपा के नागेंद्र प्रताप सातवे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार से 8199 वोटों से आगे चल रहे हैं। फूलपुर से सपा प्रत्याशी भाजपा के कौशलेंद्र पटेल से आगे चल रहे हैं जबकि यहां पर निर्दलीय उम्मीदवार अतीक अहमद तीसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस चौथे स्थान पर है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!