कब्र से निकल कर मुर्दे ने मांगा दहेज! सच्चाई जान पुलिस के उड़े होश

Edited By Anil dev,Updated: 22 Nov, 2019 11:18 AM

uttar pradesh chitapur siraj ud din dowry

उत्तर प्रदेश के छीतापुर गांव में कब्र से निकल कर एक मुर्दे ने बहू को न केवल प्रताडि़त किया, बल्कि उससे दहेज की मांग भी की। दरअसल, मृतक सिराजुद्दीन के लड़के फिरोज की शादी हर्रायपुर गांव के रहने वाले शकील अहमद की बेटी सूफिया बेगम के साथ हुई थी। फिरोज...

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के छीतापुर गांव में कब्र से निकल कर एक मुर्दे ने बहू को न केवल प्रताडि़त किया, बल्कि उससे दहेज की मांग भी की। दरअसल, मृतक सिराजुद्दीन के लड़के फिरोज की शादी हर्रायपुर गांव के रहने वाले शकील अहमद की बेटी सूफिया बेगम के साथ हुई थी। फिरोज पत्नी को अपने साथ बैंगलूरू ले जाना चाहता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई।


11 साल पहले ही हो चुकी है सिराजुद्दीन की मृत्यु
सूफिया बेगम ने 15 दिन पहले सी.जे.एम. कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसके ससुराल वालों ने उससे 5 लाख रुपए दहेज की मांग की है। मारपीट भी की गई और घर से निकाल दिया। कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी। पुलिस ने जांच किए बगैर ही रिपोर्ट कोर्ट को भेज दी। इसके बाद अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ  एफ.आई.आर. दर्ज करने का आदेश दिया। कोखराज थाना पुलिस ने मृतक सिराजुद्दीन सहित चारों आरोपियों के खिलाफ  भी मुकद्दमा दर्ज कर लिया। पुलिस जब कार्रवाई के लिए गांव पहुंची तो उसे पता चला कि सिराजुद्दीन की मृत्यु 11 साल पहले ही हो चुकी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!