पति ने बाइक के लिए जुए में किया गर्भवती पत्नी का सौदा

Edited By Anil dev,Updated: 22 Aug, 2019 02:48 PM

uttar pradesh yudhishthira mahabharata police

युधिष्ठिर ने दुर्योधन के साथ हुए जुए में पत्नी द्रौपदी को दांव पर लगा दिया था और उसके बाद उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ ऐसा ही किस्सा उत्तर प्रदेश से भी सामने आ रहा है। यहां एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी को महज एक बाइक के लिए जुए में...

यूपी: युधिष्ठिर ने दुर्योधन के साथ हुए जुए में पत्नी द्रौपदी को दांव पर लगा दिया था और उसके बाद उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ ऐसा ही किस्सा उत्तर प्रदेश से भी सामने आ रहा है। यहां एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी को महज एक बाइक के लिए जुए में दांव पर लगा दिया।

महज एक बाइक पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया
लखीमपुर महाभारत की पुरी कहानी में द्रौपदी की कहानी तो आपको याद ही होगी। युधिष्ठिर ने दुर्योधन के साथ हुए जुए में पत्नी द्रौपदी को दांव पर लगा दिया था और उसके बाद उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ ऐसा ही किस्सा उत्तर प्रदेश से भी सामने आ रहा है। यहां एक कलियुगी पति ने अपनी पत्नी को महज एक बाइक के लिए जुए में दांव पर लगा दिया।

महिला ने किया जमकर हंगामा
जैसे ही महिला को इस बारे में पता चला उसने जमकर हंगामा किया और मायके पहुंच गई। लखीमपुर के थाना पसगवां के एक गांव शंकरपुर के निवासी प्रकाश ने तकरीबन दो साल पहले अपनी बेटी की शादी कंधरापुर के विपिन नामक युवक से की थी। खबरों के मुताबिक विपिन, शादी में बाइक ना मिलने की वजह काफी नाराज था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
विपिन ने अपनी बाइक की इच्छा को पूरा करने के लिए कुछ दिन पहले एक जुए में अपनी पत्नी तक को दांव पर लगा दिया। और जुए में हार भी गया। हंगामा तब हुआ जब विपिन ने पत्नी को जुए में जीतने वाले शख्स के साथ जाने के लिए कहा। महिला वहां से भागकर अपने मायके आई और उसने अपने पिता को पूरी बात बताई। बता दें कि महिला गर्भवती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!