देश में भारी बारिश के प्रकोप से 2 दिन का हाई अलर्ट, बाढ़ से अब तक 290 की मौत

Edited By Anil dev,Updated: 17 Aug, 2019 11:21 AM

uttarakhand floods kerala wayanad

देश के कई राज्य भीषण बारिश से जूझ रहे हैं। उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं के कई हिस्सों में आज 2 दिन बारिश का मूसलाधार बारिश का हाई...

नई दिल्ली: देश के कई राज्य भीषण बारिश से जूझ रहे हैं। उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं के कई हिस्सों में आज 2 दिन बारिश का मूसलाधार बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। वहीं केरल समेत पूरे देश में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण मृतकों की संख्या 290 हो गई है तथा आठ अगस्त से राज्य के विभिन्न जिलों में 29 लोग अभी भी लापता हैं। अकेले केरल में ही अब 113 की मौत हो गई है।

PunjabKesari


हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूस्खलन
मौसम विभाग ने पर्वतीय राज्यों के अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गोहार गांव के पास भीषण भूस्खलन हुआ, गनीमत यही रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. हिमाचल प्रदेश में भी लगातार बारिश हो रही है।

#WATCH Himachal Pradesh: A landslide occurred in Gohar village of Chachyot Tehsil in Mandi district yesterday. No one was injured in the landslide. (16.08.2019) pic.twitter.com/HceSsYOpmu

— ANI (@ANI) August 17, 2019

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 41,253 परिवार को 1,29,517 लोग विभिन्न जिलों में स्थापित 805 राहत शिविरों में रह रहे हैं। जलस्तर घटने के बाद हालांकि कई लोग अपने घर लौट गये हैं। सूत्रों ने बताया कि अलप्पुझा जिले में छह, कोट्टायम तथा कसरगोड जिले में दो-दो, इडुक्की जिले में पांच, त्रिशूर जिले में नौ, मलप्पुरम जिले में 50, कोझिकोड जिले में 17, वायनाड जिले में 12, पलक्कड जिले में एक और कन्नूर जिले में नौ लोगों की मौत हुई है। सूत्रों के अनुसार अलप्पुरम जिले के 29, वायनाड जिले के सात तथा कोट्टायम जिले का एक व्यक्ति अभी भी लापता है। राज्य में बाढ़ के कारण 1,186 घर पूरी तरह से नष्ट हो गये हैं तथा 12,761 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

#WATCH Madhya Pradesh: People wade through water in Sheopur. Several bridges in the city are flooded due to the overflow in Chambal and Parvati rivers caused due to heavy rain and release of water from Kota Barrage in Rajasthan. (16.08.2019) pic.twitter.com/5StJ18uuts

— ANI (@ANI) August 17, 2019

मध्य प्रदेश में बारगी बांध के 15 गेट खोल दिए गए हैं। जिसके बाद बारना नदी का पानी बहुत तेज हो चुका है और आसपास को गांव टापुओं में तब्दील हो गए हैं।


 

Rajasthan: Water from overflowing Kali Sindh river enters several areas in Jhalawar, following heavy rainfall in the region. pic.twitter.com/Ece24W2zz6

— ANI (@ANI) August 16, 2019

राजस्थान में उफान पर कालीसिंध नदी  
राजस्थान में भी लगातार भारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप जारी है। यहां कालीसिंध नदी अपने उफान पर है। नदी के आसपास के इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। तो वहीं झालावाड़ जिले के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है
 

 

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!