उत्तराखंड भूस्खलन के मृतकों के शव कश्मीर पहुंचे

Edited By Monika Jamwal,Updated: 24 Dec, 2018 12:29 PM

uttrakhand incidents dead bodies reached kashmir

उत्तराखंड में भूस्खलन में मारे गए सात मजदूरों के शव विशेष हेलीकाप्टर से उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में उनके पैतृक गांव लाए गए।

श्रीनगर : उत्तराखंड में भूस्खलन में मारे गए सात मजदूरों के शव  विशेष हेलीकाप्टर से उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में उनके पैतृक गांव लाए गए। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शवों को विशेष हेलीकाप्टर से पहले जम्मू लाया गया फिर बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक उनके गृह नगर उरी ले जाया गया।

PunjabKesari


उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में चार धाम ऑल वेदर रोड निर्माण स्थल के नजदीक शुक्रवार को हुए भूस्खलन में सात मजदूर मारे गये थे और तीन मजदूर घायल हो गये थे। सभी दस मजदूर उत्तरी कश्मीर के उरी के निवासी थे। मृतकों की पहचान बिलाल अहमद , सिब्बी , अब्दुल राशिद, इम्तियाज अहमद, मुश्ताक अहमद, जहूर हामिद, और गुलजार अहमद के रूप में की गयी है जबकि अल्ताफ  आजम, मोहम्मद अब्बास, और अल्ताफ  हुसैन घटना में घायल हो गये थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!