Corona: 'वंदे भारत' व 'मिशन समुद्र सेतु' की रफ्तार बढ़ी, तेजी से लौट रहे विदेशों में फंसे भारतीय

Edited By Tanuja,Updated: 09 May, 2020 10:41 AM

vande bharat mission second phase may begin from may 15

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाऊन के चलते दुनियाभर में फंसे भारतीयों को लाने के लिए ''वंदे भारत मिशन'' और ''मिशन समुद्र सेतु''  की रफ्तार बढ़ गई है...

 इंटरनेशनल डेस्कः कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाऊन के चलते दुनियाभर में फंसे भारतीयों को लाने के लिए 'वंदे भारत मिशन' और 'मिशन समुद्र सेतु'  की रफ्तार बढ़ गई है। अभी तक आठ फ्लाइट्स के जरिए 1425 भारतीयों को लाया जा चुका है। वहीं, भारतीय नौसना का युद्धपोत INA जलाश्व 698 भारतीयों को लेकर मालदीव की राजधानी माले से केरल के कोच्चि के लिए रवाना हो चुका है। गुरुवार को शुरुआती दो फ्लाइट्स के बाद शुक्रवार को पांच फ्लाइट्स के जरिए लोगों को लाया गया। अभी तक संयुक्त अरब अमीरात से कुल 5 फ्लाइट्स आ चुकी हैं। इसके अलावा बहरीन, सिंगापुर और ढाका से भी एक-एक फ्लाइट्स के जरिए भारतीयों की घर वापसी हुई है। दूसरी तरफ मालदीव से भारतीयों को लाने के लिए युद्धपोत की मदद की जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में INS जलाश्व और INS मगर की मदद से हजारों भारतीयों को वापस लाया जाएगा।

PunjabKesari

1000 से ज्यादा की घर वापसी 
'मिशन वंदे भारत' पहले दिन कोझिकोड इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर दुबई आई फ्लाइट में 177 भारतीय नागरिक और कोचिन एयरपोर्ट पर अबूधाबी से आई फ्लाइट में 181 नागरिक सवार थे। शुक्रवार को बहरीन से कोच्चि आई फ्लाइट में 182, सिंगापुर से दिल्ली आई फ्लाइट में 234, बांग्लादेश के ढाका से श्रीनगर के लिए आई फ्लाइट में 138 छात्र, रियाद से केरल के लिए आई फ्लाइट 152 और दुबई से चेन्नै आई दो फ्लाइट्स में कुल 356 भारतीय नागरिक सवार थे। 


234 यात्रियों को क्वारंटीन के लिए भेजा
सिंगापुर से आई फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर उतरी। इसमें आए 234 यात्रियों को स्क्रीनिंग के बाद एयरोसिटी, द्वारका और साउत दिल्ली के होटलों में क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को बसों के जरिए उनके गृह राज्य भेज दिया गया।

PunjabKesari

शनिवार को मुंबई के लिए आएगी पहली फ्लाइट
अब तक भारत आ चुके नागरिकों के अलावा लगभग 250 भारतीय छात्र और यात्री यूके में अपनी बारी का इंचजार कर रहे हैं। शनिवार को लंदन से मुंबई के लिए आने वाली फ्लाइट के जरिए ये सभी यात्री भारत पहुंचेंगे। लंदन घूमने गए यात्री लगभग दो महीने से वहीं फंसे हुए हैं। भारत आने के बाद सभी को क्वारंटीन किया जाएगा।


अगले हफ्ते  देश के 14,800 लोग लौटेंगे
 अगले एक हफ्ते तक 64 स्पेशल फ्लाइट्स के जरिए देश के 14,800 लोगों को दुनियाभर के अलग-अलग देशों से वापस लाया जाएगा। इसमें से 1900 लोग सिर्फ मुंबई आएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ कहा है कि विदेश से आने वाले लोगों को 14 दिन के क्वारंटीन में रहना होगा। हालांकि, इन लोगों को प्राइवेट होटलों और किराए के कमरों में रहने की छूट भी दी गई है।

PunjabKesari

मालदीव से लगभग 5000 भारतीयों को वापस लाने की तैयारी
कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में जारी लॉकडाउन के चलते फंसे भारतीयों  की घर वापसी शुरू हो गई है। 'मिशन समुद्र सेतु' के तहत मालदीव से भारतीयों को समुद्र के रास्ते लाया जा रहा है। माले से 698 भारतीयों को लेकर भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS जलाश्व रवाना हो चुका है। अगले कुछ दिनों में मालदीव से लगभग 5000 भारतीयों को वापस लाने की तैयारी है। 'समुद्र सेतु' के तहत यह पहली यात्रा है, जिससे भारतीय अपने देश लौटेंगे। इंडियन नेवी के मुताबिक, माले से चले INS जलाश्व में 698 लोगों को लाया जा रहा है। इसमें 19 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, कुल 698 यात्रियों में से 595 पुरुष और 103 महिलाएं हैं। INS जलाश्व माले से चलकर केरल के कोच्चि पहुंचेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!