वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा पर पथराव, लगे अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे

Edited By Seema Sharma,Updated: 27 Aug, 2018 09:25 AM

vasundhara raje stone pelting on the gaurav yatra

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा पर जोधपुर में पथराव किया गया। इस गौरव यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन जोधपुर में सी.एम. वसुंधरा राजे को कई जगह पर विरोध का सामना करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक पीपाड़ में गत देर रात...

जयपुर: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा पर जोधपुर में पथराव किया गया। इस गौरव यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन जोधपुर में सी.एम. वसुंधरा राजे को कई जगह पर विरोध का सामना करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक पीपाड़ में गत देर रात आक्रोशित लोगों ने उनकी रथ यात्रा पर पथराव कर दिया। इससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। यही नहीं, अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इस पूरे मामले पर वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता के इशारे पर यह सब किया गया है।

ये वे लोग हैं जिन्होंने राज्य के लिए आज तक कुछ नहीं किया है और सत्ता से दूर हैं, वे बौखलाहट में ऐसा कर रहे हैं। वे एक महिला को डराना चाहते हैं लेकिन हम इनसे डरने वाले नहीं हैं। वे शायद भूल रहे हैं कि नारी शक्ति किसी से डरने वाली नहीं है। यदि राजस्थान के लिए मेरी जान भी चली जाए तो मैं इसे अपनी खुशकिस्मती समझूंगी। फिलहाल रक्षाबंधन की वजह से इस यात्रा को अगले 3 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!