वेंकैया नायडू का उपराष्ट्रपति के पद पर एक वर्ष पूरा

Edited By Yaspal,Updated: 11 Aug, 2018 06:41 PM

venkaiah naidu completes one year as vice president

उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को अपने कार्यकाल एक वर्ष पूरा कर लिया।

हैदराबादः उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को अपने कार्यकाल एक वर्ष पूरा कर लिया। उनके कार्यकाल का पहला वर्ष कई मायनों में सफल कहा जा सकता है। राज्यसभा के सभापति के रूप में नायडू के कई कोट्स जैसे ‘डिबेट, डिस्कस, डिसाइड एंड डू नोट डिस्टर्ब’ तथा ‘सरकार को प्रस्ताव रखने दो, विपक्ष को विरोध करने दो और सदन को काम करने दो’ राज्यसभा के सदस्यों के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं।

उपराष्ट्रपति के कार्यकाल के पहले वर्ष में उन्होंने देश के 29 में से 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा की। यह किसी भी उप-राष्ट्रपति के लिए एक रिकॉर्ड है। सिक्किम की उनकी यात्रा खराब मौसम और बगडोगरा हवाई अड्डे पर लंबे इंतजार के बाद स्थगित कर दी गयी। नायडू अपने कार्यकाल के पहले वर्ष में पूर्वोतर के सातों राज्यों की यात्रा करने वाले भी पहले उपराष्ट्रपति हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली से बाहर की कुल 60 घरेलू यात्राएं की और 313 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है।

नायडू ने इस दौरान प्रतिदिन औसतन 450 लोगों से मुलाकात की और 11 भाषाओं में उनके 16 लेख विभिन्न अखबारों में प्रकाशित हुए। उनके लेख हिन्दी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, असमी, उडिय़ा, गुजराती, बंगाली और मराठी भाषाओं में प्रकाशित हुए हैं। वेंकैया ने 11 अगस्त 2017 को देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था। इससे पहले वह कई महत्वपूर्ण केन्द्रीय मंत्रालयों के मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!