बीमार करुणानिधि की पहली तस्वीर आई सामने, नायडू ने जाना हालचाल

Edited By vasudha,Updated: 29 Jul, 2018 05:49 PM

venkaiah naidu meet karunanidhi in hospital

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की वजह से  चेन्नई के कावेरी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल में नेताओं का तांता लगा हुआ है...

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की वजह से चेन्नई के कावेरी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल में नेताओं का तांता लगा हुआ है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को करुणानिधि से मुलाकात कर डॉक्टरों एवं परिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। इस दौरान अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम की पहली तस्वीर भी सामने आई है। 

PunjabKesari
अस्पताल को दौरा करने के बाद नायडू ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार करुणानिधि की हालत स्थिर हैं। उपराष्ट्रपति ने ट्वीट में कहा कि कावेरी अस्पताल का दौरा किया और पूर्व मुख्यमंत्री थीरु कलाइंगनार करुणानिधि से मिले। अस्पताल में उनके परिजनों और डॉक्टरों से मिलकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया उनकी हालत स्थिर है और शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।

PunjabKesari
नायडू शहर में एक संक्षिप्त यात्रा पर यहां पहुंचे और उन्होंने एम एस स्वामीनाथन अनुसंधान द्वारा आयोजित नेशनल कंसल्टेशन ऑन लिवरेजिंग एग्रीकलचर फॉर न्यूट्रिशन कार्यक्रम में भाग लिया। उपराष्ट्रपति ने दो समारोहों में भाग लेने के बाद कावेरी अस्पताल गये और द्रमुक अध्यक्ष के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। PunjabKesari
करुणानिधि को गोपालपुरम आवास से शनिवार को डेढ़ बजे ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नायडू के साथ राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित अस्पताल भी थे। करुणानिधि के कावेरी अस्पताल में भर्ती करने के बाद एक बुलेटिन जारी किया गया जिसमें उनका ब्लड प्रेशर स्थिर बताया। मेडिकल प्रबंधन और पैनल के विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!