रूस में भारत के नए राजदूत बनाए गए वेंकटेश वर्मा

Edited By shukdev,Updated: 15 Aug, 2018 12:01 AM

venkatesh varma made india s ambassador to russia

वरिष्ठ राजनयिक डी बाला वेंकटेश वर्मा को रूस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। दोनों देशों के बीच के रणनीतिक सहयोग के विस्तार को देखते हुए इस नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी वर्मा वर्तमान...

नई दिल्ली: वरिष्ठ राजनयिक डी बाला वेंकटेश वर्मा को रूस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। दोनों देशों के बीच के रणनीतिक सहयोग के विस्तार को देखते हुए इस नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी वर्मा वर्तमान में स्पेन में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

वह पंकज सरण का स्थान लेंगे, जिन्हें हाल ही में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। सरकार ने पार्थ सतपथी को यूक्रेन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के सतपथी वर्तमान में नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!