Edited By Pardeep,Updated: 16 Oct, 2018 12:24 AM
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू 12वी एशिया यूरोप बैठक में भाग लेने के लिए इस सप्ताह बेल्जियम की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पदभार संभालने के बाद यह नायडू की पहली बहुपक्षीय वार्ता होगी। नायडू ब्रसेल्स में 18-19...
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू 12वी एशिया यूरोप बैठक में भाग लेने के लिए इस सप्ताह बेल्जियम की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पदभार संभालने के बाद यह नायडू की पहली बहुपक्षीय वार्ता होगी।
नायडू ब्रसेल्स में 18-19 अक्ट्रबर को होने वाले सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यह द्विवार्षिक सम्मेलन व्यापार, निवेश, सुरक्षा और पर्यटन के क्षेत्रों में एशिया और यूरोप के बीच वार्ता तथा सहयोग का सर्वोच्च मंच है। यह पहला बहुपक्षीय सम्मेलन होगा जिसमें पदभार संभालने के बाद उपराष्ट्रपति भाग लेंगे।’’